लुधियाना-होशियारपुर : हिंदी और पंजाबी फिल्मों की मशहूर अदाकारा और मॉडल सुरवीन चावला और अक्षय ठक्कर के घर बच्ची ने जन्म लिया। सूत्रों के मुताबिक बच्ची का नाम ईवा रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक सुरवीन चावला ने ईवा को जन्म 15 अप्रैल को दिया था और उसने अब बेटी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में ईवा के छोटे-छोटे पैर दिख रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए सुरवीन ने लिखा, बेटी के आने से उसका परिवार बहुत खुश है।
पंजाब की सियासत में बदलाव : परिवार समेत शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुआ टोहरा परिवार
स्मरण रहे कि चर्चित सुरवीन गर्भ के दौरान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थीं और इस दौरान उसने अपने गर्भ अवस्था के कार्यकाल और अनुभवों को आम लोगों के साथ शेयर करते हुए प्रत्येक रीति-रिवाजों का भरपूर आनंद उठाया है।
सुरवीन की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने एकता कपूर के शो कहीं तो होगा से अपना करियर शुरू किया था। इस शो से सुरवीन को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।
इसके बाद सुरवीन कसौटी जिंदगी की में भी नजर आईं। टीवी के बाद सुरवीन ने हेट स्टोरी 2 से बॉलीवुड में कदम रखा और फिर इसके बाद वो पार्च्ड और उंगली जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। हाल ही में वो नेटफिलिक्स की पॉपुलर सीरीज सैक्रेड गेम्स में वे नजर आई थीं।
– रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



