लुधियाना : पंजाब के आरएसएस नेता रविंद्र गोसाई जिनका कत्ल पिछले साल 17 अक्तूबर को दो मोटर साइकिल सवार युवकों ने लुधियाना में उनके घर के बाहर उस वक्त गोलियां मारकर कर दिया था, जब रविंद्र गोसाई आरएसएस की शाखा से घर वापिस आएं थे। जांच के पश्चात पता चला था कि रविंद्र गोसाई की हत्या खालिस्तान लिबरेशन फोर्स की वरिष्ठ लीडरशिप द्वारा गहरी साजिश में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की गई थी। जनवरी 2016 से अक्तूबर 2017 के मध्य पंजाब में आठ टारगेट किलिग के मामले सामने आएं थे। सभी कत्ल किए गए व्यक्ति विशेष समुदाय और संगठनों से संबंधित थे। इसी संबंध में नेशनल जांच एजेंसी ने पिछले दिनों अदालत में विशेष चार्जशीट दायर करते हुए सवा दर्जन के करीब लोगों के नाम दिए थे। चार्जशीट के मुताबिक आरएसएस आगु रविंद्र गोसाई की हत्या हरदीप सिंह शेरा और रमनदीप सिंह कनाडा ने की थी। चार्जशीट में यह भी बताया गया है कि इनको कत्ल करने के लिए किसी विशेष व्यक्ति ने उकसाया था।
चार्जशीट में यह भी खुलासा हुआ कि 4 घोषित आरोपी हरमीत सिंह उर्फ पीएचडी, गुरजंट सिंह (आस्टे्रलिया), गुरशरण बीर (यूके) और गुरजिंद्र शास्त्री (इटली) ने उपरोक्त दोनों हमलावरों का चुनाव किया था और इनको हथियार चलाने से लेकर कत्ल करने तक की शिक्षा दी गई थी। इसी मामले में आज श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह ने पंजाब में हुए टारगेट किलिंग मामले में पुलिस विभाग को वांछनीय गुरजंट सिंह के समर्थन में उतर आएं। शनिवार को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा जारी प्रैस विज्ञप्ति में ज्ञानी गुरबचन सिंह ने कहा कि पंजाब पुलिस और नैशनल जांच एजेंसी विदेशों में रह रहे सिख नौजवानों को अपना निशाना बना रही है। जिससे सिख संगत में भारी गुस्सा है।
पंजाब पुलिस द्वारा भाई गुरजंट सिंह निवासी बहलोलपुर जिला लुधियाना जो अब आस्ट्रेलिया में टैक्सी चलाकर अपने परिवार का पेट भरता है, को पुलिस विभाग और एनआईए ने झूठे केसों में फंसाया है। ज्ञानी गुरबचन सिंह ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह से इस केस की निष्पक्ष जांच करवाकर गुरजंट सिंह को इंसाफ दिलाने की मांग की। जत्थेदार ने कहा कि गुरजंट सिंह को झूठा फंसाया जा रहा है। इससे पहले इसी प्रकार ब्रिटेश नागरिक जगतार सिंह जगी जोहल समेत कई नौजवानों को झूठे केस में फंसाया जा चुका है। जत्थेदार ने कहा कि गुरजंट सिंह किसी साजिश के तहत फंसा है जबकि उसका दोष सिर्फ इतना है कि वह इंटरनेशनल सिख फैडरेशन के नाम पर लचर गायिका और सिख सिद्धांतों को चोट पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ सोशल मीडिया पर बोलता है।
– सुनीलराय कामरेड
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



