लोकसभा चुनावों की प्रक्रिया के चलते मुक्तसर, गिदड़बाहा और मलोट के राजनीतिक दलों के नेताओं को इस बार क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देना भारी पड़ गया है।
लोकसभा चुनावों के लिये गठित मीडिया प्रमाणीकरण एवं मॉनिटरिंग कमेटी ने कुछ समाचारपत्रों में स्थानीय नेताओं के प्रकाशित विज्ञापनों का कड़ा संज्ञान लेते हुये इन विज्ञापनों का खर्च राजनीतिक दलों के चुनाव खर्च में जोड़ने की निर्वाचन आयोग को सिफारिश की है।
पंजाब के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में एक साथ होगी स्वीप एक्टीविटी
अतिरिक्त जिला उपायुक्त एवं मॉनिटरिंग कमेटी सदस्य हरिंदर सिंह सरा ने कहा कि कमेटी हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुये है तथा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन होने पर बिना किसी पक्षपात राजनीतिक दलों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



