राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रंगों के त्योहार होली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनायें दी हैं।
राष्ट्रपति ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि बसंत का यह उत्सव भाईचारा और आपसी सदभाव का प्रतीक है। उन्होंने कामना कि यह त्योहार हम सभी में और विविधता वाले भारतीय समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।
होली पर मुलायम पहुंचे इटावा, परिजनों के साथ गुरुवार को खेलेंगे रंग
उपराष्ट्रपति ने भी होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रंगों का त्योहार होली पूरे देश में पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। यह खुशी, सौहार्द और मिलन का त्योहार है। यह त्योहार हमारे जीवन में शांति, सछ्वाव, समृद्धि और खुशियां लेकर आये।


Download Android App
Download iOS App



