जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने लोगों को बुधवार को होली और नवरोज की बधाई दी। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार भाईचारे और सौहार्द के बंधन को मजबूत करता है।
उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह होली चारों ओर खुशियां फैलाएगी और सछ्वाव को बढ़वा देगी। राज्यपाल ने लोगों की भलाई और समृद्धि की कामना की।
राष्ट्रपति कोविंद , उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दी होली की शुभकामनायें
श्री मलिक ने नवरोत्र के शुभ अवसर पर लोगों को बधाई दी। इसे‘वर्ल्ड अर्बार डे’ (विश्व वृक्षारोपण दिवस) के रूप में भी मनाया जाता है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि इस त्योहार का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है और तेजी से बिगड़ते पर्यावरण को बचाने के लिए सभी से हाथ जोड़कर वृक्षारोपण करने की अपील की। राज्यपाल ने उम्मीद जतायी कि यह शुभ दिन राज्य में शांति, प्रगति और समृद्धि लेकर आयेगा।


Download Android App
Download iOS App



