लुधियाना-अमृतसर: अमृतसर के पुलिस स्टेशन इस्लामाबाद के एरिया में सेवामुक्त प्रिंसीपल और उसकी धर्मपत्नी का उनके घर के अंदर ही रहस्यमयी परिस्थितियों में कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान सुभाष कुमार और कमलेश कुमारी के रूप में हुई है। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाशों को कब्जे में लेते हुए कत्लकांड की जांच शुरू कर दी। जानकारी अनुसार अमृतसर के हरिपुर इलाके में पति-पत्नी के कत्ल की वारदात के बाद दहशत का माहौल व्याप्त है। मृतक सुरिंद्र कुमार और उसकी पत्नी कमलेश दोनों ही अलग-अलग स्कूलों से रिटायर्ड प्रिंसीपल थे।
पति-पत्नी के शरीर पर तेजधार हथियारों के निशान पाएं गए। हालांकि प्रारंभिक जांच के अनुसार सामने आया है कि घर की अलमारी के ताले टूटे हुए थे। पुलिस के मुताबिक यह कत्ल लूटमार के इरादे के साथ किया गया है। दोनों ही रिटायर्ड पति-पत्नी के बच्चे विदेश में रहते थे, इसलिए वह घर में अकेले ही रहते थे। राखी के त्यौहार पर आज उनके रिश्तेदार उन्हें मिलने घर आएं तो उन्होंने देखा कि दोनों की लाशें जमीन पर पड़ी है। उन्होंने इसकी सूचना अड़ोसपड़ोस के लोगों के अलावा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम ने घर को भी सील कर दिया है।
(सुनीलराय कामरेड)


Download Android App
Download iOS App



