चंडीगढ़ में एक घर में तीन लोगों की गला काट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मनीमाजरा इलाके में हुई है। ट्रिपल मर्डर की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फेल गई है। अज्ञात बदमाशों ने मॉडर्न कॉम्प्लेक्स के मकान नंबर 5012 में एक ही परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी।
इस घटना में घर का मालिक घायल अवस्था में मिला। घायल को तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रात में करीब दो बजे उन्हें मनीमाजरा में तीन लोगों के हत्या की सूचना मिली।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो ताला खुला हुआ था और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतकों की पहचान सरिता (45), बेटा अर्जुन (16) और बेटी सांची (22) के रूप में हुई है। तीनों के सिर और गर्दन पर तेज धार हथियार के निशान हैं, जबकि संजय अरोड़ा खून से लथपथ मिले। उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



