पंजाब से एक बेहद भयानक खबर सामने आ रही है जहां पंजाब के लुधियाना में एक सड़क दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत हो गई।आपको बता दें की ये हादसा आज क़रीबन सुबह करीब 3 बजे हुआ। जहां ड्राइवर को झपकी आने के कारण ये दुर्घटना हो गयी।
HIGHLIGHTS:
-
लुधियाना में सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत
-
झपकी आने के कारण गई चालक की जान
झपकी आने के कारण गयी चालक की जान
इस हादसे को लेकर पुलिस ने कहा कि चालक, जिसकी पहचान राणा के रूप में की गई है, धालीवाल से स्क्रैप से भरे ट्रक के साथ समराला की ओर जा रहा था, जब वह एक हाई-वोल्टेज बिजली के खंभे से टकरा गया और फिर पास की दुकान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।दुर्घटना के कारण क्षेत्र में बिजली गुल हो गई।
पुलिस ने कहा कि शव को ट्रक से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



