Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Chhath Puja 2023: इन संदेशों के जरिए भेजिए अपने प्रियजनों को छठ पूजा की शुभकामानएं

Summary :

Chhath Puja 2023: प्रमुख धार्मिक त्योहार छठ पूजा 17 नवंबर से शुरू हो रहा है। इस त्योहार के पहले दिन को नहाय खाय कहा जाता है और सभी लोग पूजा-पाठ और स्नान करने के बाद कद्दू खाते हैं। इस दिन भोजन आदि में खास चीजें बनाई जाती हैं। अब अगर त्योहार का मौका है तो आपको अपने प्रियजनों को बधाई भी देनी चाहिए। ऐसे में आप अपने प्रियजनों को इन खास संदेशों के जरिए छठ की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। ये हैं कुछ खास संदेश… छठ मैया आशीर्वाद दे इतना कि हर जगह आपका नाम हो दिन दुगुना-रात चौगुना काम…

Chhath Puja 2023: प्रमुख धार्मिक त्योहार छठ पूजा 17 नवंबर से शुरू हो रहा है। इस त्योहार के पहले दिन को नहाय खाय कहा जाता है और सभी लोग पूजा-पाठ और स्नान करने के बाद कद्दू खाते हैं। इस दिन भोजन आदि में खास चीजें बनाई जाती हैं। अब अगर त्योहार का मौका है तो आपको अपने प्रियजनों को बधाई भी देनी चाहिए। ऐसे में आप अपने प्रियजनों को इन खास संदेशों के जरिए छठ की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

ये हैं कुछ खास संदेश…

  • छठ मैया आशीर्वाद दे इतना
    कि हर जगह आपका नाम हो
    दिन दुगुना-रात चौगुना काम हो
    घर और समाज में आप करें राज
    ये कामना है मेरी आपके लिए आज
    Happy Chhath Puja 2023
  • छठ पूजा आए बनकर उजाला
    खुल जाए आप की किस्मत का ताला
    हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला
    यही दुआ करता है आपका ये चाहने वाला

  • इस व्रत को करने से मिलता है, संतान को दीर्घायु का वरदान
    ये छठ आपके जीवन में भी लाए उमंग, उल्लास और खुशियां अपार
    मुबारक हो आपको छठ का त्योहार
  • हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निराली
    छठ का ये महापर्व लाता है जीवन में खुशहाली
    आपके जीवन में भी आएं खुशियां अपार
    मुबारक हो आपको छठ का ये पावन त्योहार
Chhath Puja 2023 wishes
Chhath Puja 2023 wishes
  • जो हैं जगत के तारणहार
    सात घोड़ों की है जिनकी सवारी
    न कभी रुके, न कभी देर करें
    ऐसे हैं हमारे सूर्य देव
    आओ मिलकर करें
    इस छठ पूजा पर उनकी पूजा
    मुबारक हो आपको छठ का ये पावन त्योहार
  • ठेकुआ लाओ, फल और लड्डू चढ़ाओ
    व्रत रखो और छठी मैया के गुण गाओ
    Happy Chhath Puja 2023

  • सात घोड़ों के रथ पर सवार,
    भगवान सूर्य आएं आपके द्वार
    किरणों से भरे आपका घर संसार,
    मुबारक हो आपको छठ का त्योहार

  • मंदिर की घंटी, आरती की थाली
    नदी के किनारे सूरज की लाली
    जिंदगी में आए खुशियों की बहार
    शुभ हो आपका छठ का त्योहार
Chhath Puja 2023
Chhath Puja 2023
  • सबके दिलों में हो सबके लिए प्यार
    आनेवाला हर दिन लाए खुशियों का त्योहार
    इस उम्मीद के साथ आओ भुलाकर सारे गम
    छठ पूजा करें हम सब मिलजुल कर
    Happy Chhath Puja 2023

  • गेहूं का ठेकुआ, चावल के लड्डू
    खीर, अन्नानास, नींबू और कद्दू,
    बांटे घर-घर लड्डू और प्यार
    मुबारक हो आपको छठ का त्योहार
    Happy Chhath Puja 2023

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Khushboo Sharma

google-partner