लुधियाना-जालंधर : जालंधर के बस स्टैंड फलाईओवर पर आटो रिक्शा को एक ट्राले ने जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें आटो रिक्शा ड्राइवर के साथ सवारी की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में पड़े व्यक्तियों को काफी मशक्कत के उपरांत निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह बस स्टैंड फ्लाईओवर पर रोडवेज डिपो की बसों के उतरने वाली साइड पर सवारियां लेकर आ रहे ऑटो को तेज रफ्तार ट्राले ने जबरदस्त टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ऑटो चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों शव ऑटो में फंस गए। लोगों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार आटो चालक की पहचान बलविंद सिंह के रूप में हुई है जबकि मृतक सवारी की पहचान चौगिट्टी निवासी अजय कुमार पुत्र रेशम निवासी वाल्मीकी मुहल्ला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ऑटो में करीब पांच लोग थे। दुर्घटना में जो तीन लोग घायल हुए हैं, उन्हें निजी अस्पताल में उपचार करवा कर घर भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



