चंडीगढ़ : दो धार्मिक नेताओं सहित तीन लोगों की हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अशोक कुमार वोहरा उर्फ अमना सेठ और लवप्रीत सिंह उर्फ लवली को कल गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दावा किया कि उसने दो धार्मिक नेताओं पारसमणि, बाबा लक्खा सिंह और डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी गुरुदेव सिंह की हत्या का मामला सुलझा लिया गया है। ये तीनों हत्याएं 2014 से 2016 के बीच की गई थी।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार दोनों को पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने सोढी नगर के पास पुलिस नाका से गिरफ्तार किया। उनके पास से रिवाल्वर और एक मोटरसाइकिल के अलावा कुछ कट्टरपंथी साहित्य भी बरामद किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



