पठानकोट : पंजाब में जम्मू-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डमटाल के निकट आज दो बसों की भिडंत के बाद इनमें आग लग गयी जिससे दोनों बसे जलकर खाक हो गयी लेकिन गनीमत रही बस में बैठे यात्री बाल बाल बच गये तथा कुछ को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस चौकी प्रभारी ईश्वरी प्रशाद ने बताया कि तड़के करीब साढ़े तीन बजे डमटाल हिल टॉप दुर्गा माता मंदिर के निकट दिल्ली से चम्बा जा रही हिमाचल रोडवेज की बस से सड़क के दूसरी तरफ से डिवाईडर तोड़ते हुये हरियाणा रोडवेज की बस भिड़ गई। इस दौरान एक बस की डीजल टंकी फट गई जिससे दोनों बसों में आग लग गई।
गनीमत रही कि दोनों बसों में बैठे यात्री समय रहते सुरक्षित बच निकले। इस घटना में हिमाचल की बस का चालक जोगिंदर सिह और सहचालक मान ङ्क्षसह तथा कुछ यात्री भी घायल हो गये। हरियाणा रोडवेज की बस कटरा से कैथल जा रही थी जिसमें लगभग 20 यात्री सवार थे। घायलोंं को यहां अस्पताल लाया गया है। घटना के बाद हरियाणा रोडवेज की बस का चालक और परिचालक फरार हो गये।


Download Android App
Download iOS App



