लुधियाना : पंजाब के औद्योगिक नगर में दिल्ली हाईवे पर एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब हाईवे पर तेजी से शहर की तरफ आ रहे एक कंटेनर ने पलटियां खाते हुए एक थ्री व्हीलर समेत साइकिल सवार को अपने चपेट में ले लिया।
अफरा-तफरी के माहौल के दौरान पहले तो मोके पर मोजूद लोगों को पता ही नहीं चला कि अचानक हुई इस दुर्घटना में क्या हुआ है, फिर मोके पर मोजूद लोगों को पता चला कि एसपीएस अस्पताल के पास कंटेनर अनियंत्रित हो कर पलटा है।
कंटेनर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें एक रेहड़ा चालक बताया जा रहा है। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
तीन घायलों का एसपीएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। मोके पर मोजूद लोगों ने बताया कि अति व्यस्त रहने वाले इस हाईवे पर हुए हादसे के वक्त अनियंत्रित हुए कंटेनर की चपेट में अधिक वाहन व लोग नहीं आएं। वरना यह हादसा कईयों को अपनी चपेट में ले सकता था। इस घटना का पता लगते ही पुलिस ने मोके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी और कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इसके अलावा इस हादसे में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इससे हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। लोगों को जाम के चलते काफी परेशानी हुई। हाईवे पर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कंटेनर को सडक़ से हटाया गया। इसके बाद आवाजाही शुरू हो सकी।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



