बेरोजगार बी.एड अध्यापकों में संगरूर-बरनाला राज मार्ग जाम करके किया रोष प्रदर्शन

Summary :

बेरोजगार बी.एड अध्यापकों ने संगरूर-बरनाला मार्ग जाम करके पंजाब सरकार की अभी तक लगाए जा रहे टाल-मटोल की नीति के विरूद्ध नारेबाजी करके रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उनहोंने पंजाब सरकार का पुतला भी फूंका।

लुधियाना-संगरूर : कई दिनों से अपनी मांगों की पूर्ति को लेकर डिप्टी कमीश्रर संगरूर के कार्यालय के आगे डेरा जमाए बैठे बेरोजगार बी.एड अध्यापकों ने संगरूर-बरनाला मार्ग जाम करके पंजाब सरकार की अभी तक लगाए जा रहे टाल-मटोल की नीति के विरूद्ध नारेबाजी करके रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उनहोंने पंजाब सरकार का पुतला भी फूंका। 
उधर पिछले एक हफते से पंजाब के शिक्षामंत्री विजय इंद्र सिंगला की संगरूर स्थित रिहायश के आगे पक्का मोर्चा लगाकर बैठे ई.जी.एस वलंटियरों ने भी आज दोपहर के बाद संगरूर- लुधियाना मुख्यमार्ग जाम कर दिया। स्मरण रहे कि इससे पहले वलंटियरों ने शिक्षा मंत्री की कोठी और खेलमंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी की गाड़ी का घेराव किया था। 
शिक्षा विभाग में रेगुलर भर्ती की मांग को लेकर ईजीएस, एआइई व एसटीआर अध्यापक यूनियन ने यहां जमकर रोष प्रदर्शन किया। शिक्षा मंत्री का घेराव करने पहुंचे यूनियन सदस्यों ने इस दौरान खेल मंत्री गुरमीत सिंह सोढ़ी को घेर दिया।
 प्रदर्शनकारियों को खदेडऩे के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा, जिसमें कई महिला टीचर घायल बेहोश हो गई। 
अध्यापक यूनियन के सदस्य शिक्षा मंत्री की कोठी का घेराव करने पहुंचे थे कि तभी वहां से खेल मंत्री गुरमीत सिंह सोढ़ी गुजर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने सोढ़ी की गाड़ी रोक दी और उसे घेर दिया। कुछ लोगों ने गाड़ी में तोडफ़ोड़ भी की। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन धक्का मुक्की के कारण पुलिस उन्हें रोकने में विफल रही। 
प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे कई महिला टीचर नीचे गिर गई और बेहोश हो गई। वहीं, खेल मंत्री खुद गाड़ी से नीचे उतर आए और उन्होंने अध्यापकों की मांगों को सुना। उन्होंने अध्यापकों को उनकी मांगें कैप्टन अमरिंदर सिंह के ध्यान में लाने व इनका जल्द समाधान करवाने का भरोसा दिलाया।
–  सुनीलराय कामरेड

Shera Rajput