लुधियाना-पठानकोट : अति संवेदनशील इलाके पठानकोट के भड़ौली रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को अज्ञात शख्स द्वारा भेजा गया धमकी पत्र मिला। जिसमें पठानकोट, फिरोजपुर और गुरू की नगरी अमृतसर समेत अन्य अलग-अलग रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी गई। इस धमकी के पश्चात सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी है और हर रेलवे स्टेशन और रेल गाडिय़ों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एयरबेस और दीनानगर थाने में हुए आतंकी हमले के पश्चात पठानकोट में अधिकांश तौर पर हाई अलर्ट रहता है।
खत में जैश-ए-मोहम्मद एरिया कमांडर का नाम, कराची- पाकिस्तान लिखा हुआ है और खत की भाषा हिंदी है। रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने इस सूचना को हलके में ना लेते हुए र्निधारित रेलवे स्टेशनों के अतिरिक्त अन्य पंजाब के रेलवे स्टेशनों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक किसी शख्स द्वारा यह खत गुरदासपुर स्टेशन से अपने घर की तरफ जा रहे भड़ौली स्टेशन मास्टर को पकड़ाने संबंधित बताया जा रहा है और इस पश्चात गुरदासपुर और पठानकोट के रेलवे स्टेशन भी हाई अलर्ट पर है।
स्मरण रहे कुछ देर पहले भी फिरोजपुर डिवीजन रेलवे के प्रबंधकों को पहले भी ऐसे धमकी भरे खत मिलते रहे है। किंतु इस बार आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के नाम से जारी एक पत्र में सात रेलवे स्टेशनों व तीन धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसमें कहा गया है कि अगर अमरनाथ यात्रा नहीं रोकी गई तो पठानकोट, अमृतसर, फिरोजपुर, जम्मू, जोधपुर, जयपुर व बीकानेर के स्टेशन, अमृतसर स्थित श्री हरिमंदिर साहिब, दुर्ग्याणा व जम्मू के रघुनाथ मंदिर को बम से उड़ा दिया जाएगा।
भड़ोली रेलवे स्टेशन अधीक्षक राजेश शहरिया ड्यूटी खत्म करने के बाद अपने घर गुरदासपुर लौट रहे थे, तो गुरदासपुर के स्टेशन मास्टर ने डाक में आया एक पत्र उन्हें दिया। हिंदी में लिखा यह पत्र राजेश शहरिया के नाम था। शहरिया ने घर जाकर पत्र खोला तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने रेलवे अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी।
पत्र में तस्लीम मौलवी नाम के व्यक्ति ने खुद को जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित बताया है। शहरिया ने तत्काल इसकी सूचना जीआरपी के एसएचओ बलवीर सिंह को इसकी सूचना दी। उन्होंने डिवीजन नंबर एक की पुलिस को सूचित कर सभी रेलवे स्टेशनों व धार्मिक स्थलों में सुरक्षा बढ़ाने का अलर्ट जारी कर दिया। बलवीर सिंह ने कहा कि हम इस पत्र को हलके में नहीं ले सकते। देर रात पठानकोट, अमृतसर व फिरोजपुर के स्टेशनों में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी गई।
सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



