खाली पड़े पदों को तत्काल भरा जाये जी हाँ , आज ये बात लक्ष्मीकांता चावला ने पंजाब की अमरिंदर सरकार से कही है और चावला ने पंजाब सरकार से सेवानिवृत्ति मामले में कोई फैसला लेने से पहले नयी भर्ती सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया है।
पंजाब की पूर्व मंत्री एवं BJP की वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांता चावला ने आज यहां एक बयान में कहा कि राज्य सरकार ने यह संकेत दिया है कि कर्मचारियों को 58 साल की उम्र में ही रिटायर कर दिया जाएगा। युवा पीढ़ी तो इस फैसले का स्वागत करती है लेकिन सेवामुक्ति से पहले नई भर्ती और उनकी आवश्यक ट्रेनिंग होनी चाहिये।
उन्होंने ये भी बताया कि राज्य मेंं पहले ही सभी सरकारी विभागों में कर्मचारियों की भारी कमी है। शिक्षा तथा स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की कमी के चलते कामकाज प्रभावित हो रहा है। BJP की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि अमरिदंर सरकार नई पीढ़ी के शिक्षित युवक-युवतियों को काम दे।
इसका तो सभी स्वागत करेंगे लेकिन पुराने कर्मचारियों को रिटायर करके सरकारी तंत्र में अराजकता की स्थिति पैदा करना न राज्य के लिए अच्छा है और न सरकार के लिए। सरकार को खाली पद जल्द भरने चाहिये।


Download Android App
Download iOS App



