शियोमी ने पेश किया अपना नया हैंडसेट ‘मी मैक्स 2’

Summary :

NULL

नयी दिल्ली : चीन की मोबाइल कंपनी शियोमी ने अपना नया हैंडसेट ‘मी मैक्स 2’ आज भारतीय बाजार में पेश किया जिसकी कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। कंपनी ने कहा है कि वह इस साल भारतीय कारोबार से दो अरब डालर से अधिक की कमाई का लक्ष्य लेकर चल रही है।कंपनी ने नये डिवाइस में 6.44 इंच का डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 625 प्रोसेसर, 4जीबी रैम, 64 जीबी मैमोरी, 12व 5 एमपी का कैमरा तथा 5300 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का कहना है कि नया फोन 27 जुलाई से आनलाइन व आफलाइन उपलब्ध होगा। इसके साथ ही वह कंपनी की वेबसाइट मी डाट काम व मी होम पर 20-21 जुलाई को उपलब्ध रहेगा।

इस अवसर पर शियोमी इंडिया के प्रमुख मनु जैन ने कहा कि इस साल कंपनी अपने भारतीय परिचालन से दो अरब डालर (12,867 करोड़ रुपये से अधिक) का कारोबार कर लेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी के स्मार्टफोन की मजबूत बिक्री तथा देश में इसके ब्रांड के और विस्तार से इसके कारोबार को बल मिलेगा।उन्होंने कहा, हमने 2017 की पहली छमाही में 328 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है। इसमें रेडमी नोट 4, रेडमी 4 ए व रेडमी 4 की मजबूत बिक्री की भूमिका है। 2017 में पिछले साल की तुलना में दो गुना वृद्धि निश्चित रूप से हासिल की जाएगी।

Desk Team