झुंझुनूं : राजस्थान के झुंझुनूं जिले की खेतड़ी पुलिस ने मारपीट के मामले में पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर को आज हिरासत में ले लिया। खेतड़ी थानाधिकारी हरदयाल सिंह ने बताया कि श्री गुर्जर मारपीट के मामले में वर्ष 2013 से वांछित था जिन्हें कस्बे के राजकीय अजीत अस्पताल के सामने से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ बाबई चौकी के तत्कालीन इंचार्ज रामचंद, के साथ मारपीट करने एवं राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज था। गौरतलब है कि श्री गुर्जर वर्ष 1990 में खेतड़ी से निर्दलीय विधायक चुने गए थे।


Download Android App
Download iOS App



