विनी महाजन बनीं पंजाब की पहली प्रमुख महिला चीफ सचिव

Summary :

1987 बैच के आई.ए.एस अधिकारी विनी महाजन ने आज पंजाब की पहली प्रमुख महिला सचिव के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है।

लुधियाना  : 1987 बैच के आई.ए.एस अधिकारी विनी महाजन ने आज पंजाब की पहली प्रमुख महिला सचिव के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। उन्होंने करन अवतार सिंह के स्थान पर यह ओहदा संभाला है। स्मरण रहे कि विनी महाजन पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता की पत्नी है। सरकार ने अब पंजाब क ी दोनों बड़ी जिम्मेदारियां पति-पत्नी के हाथों सौंप दी है। पंजाब में शायद यह पहला मौका है जब कुशल दंपति ने जिम्मेदारियां संभाली हो, जबकि दूसरी तरफ पूर्व चीफ सचिव करण अवतार सिंह को गवर्नेंस रिफार्म्स एंड पब्लिक ग्रीवेंसिस के मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है और वह 31 अगस्त को सेवानिवृत हो रहे है।  
विनी महाजन के पास कार्मिक और विजिलेंस विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी का कार्यभार भी रहेगा। विनी महाजन इस समय उद्योग विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर थीं। उद्योग विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद के बारे में बाद में आदेश जारी किए जाएंगे।
स्मरण रहे कि पिछले कई दिनों से करण अवतार सिंह का राज्य के वित्तमंत्री सहित कई वरिष्ठ मंत्रियों और विशेषकर सूबा कांगे्रस अध्यक्ष से मन-मुटाव चल रहा था। उक्त नेताओं ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेद्र सिंह पर सियासी दबाव बनाते हुए करन अवतार सिंह की उपस्थिति में किसी भी प्रकार की बैठकों का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। हालांकि इस दौरान सीएम के दबाव के चलते करन अवतार ने 36 का अंाकड़ा रखने वाले सियासी हुकमरानों से सीएम की उपस्थिति में मौखिक माफी मांग ली थी किंतु आखिर बढ़ते दबाव के बीच उनकी छुटटी हो गई।
सुनीलराय कामरेड

Shera Rajput