लुधियाना-तलवंडीभाई : तलवंडीभाई में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की ब्रांच के नजदीक एक शख्स से दिनदिहाड़े 2 लाख रूपए लूटे जाने की खबर मिली है।
बताया जा रहा है कि पीडि़त हरपाल सिंह निवासी कोटकरोडक़लां जब अपनी कार से नीचे उतरकर बैंक की ब्रांच की तरफ जा रहा था तो पीछे से अचानक तेजी से आई कार में सवार लुटेरों ने धक्कामुक्की करते हुए उससे नकदी वाला बस्ता छीन लिया। वही घटना को प्रत्यक्ष देखने वाले लोगों का कहना है कि लुटेरों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था और उनके पास पिस्तौले भी थे।
चंडीगढ़ में सिख महिलाओं के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं : गृह मंत्रालय
इस अवसर पर इकटठी हुई भीड़ ने लुटेरों को काबू करने की कोशिश की परंतु पिस्तौल लहराते देखने के बाद वे सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस स्टेशन तलवंडी भाई के पुलिस मुलाजिम और उच्च अधिकारी मोके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने का क्रम जारी है।
पीडि़त आढ़तियां हरपाल सिंह पुत्र बचन सिंह ने बताया कि वह 11 बजे के करीब एचडीएफसी बैंक से 2 लाख रूपए निकलवाकर शहर के स्टेट बैंक आफ इंडिया की तरफ जा रहा था कि बैंक से कुछ ही दूरी पर इंडोको कार में सवार 4 लोगों ने जिनके मुंह ढके हुए थे, पिस्तौल की नोंक पर उसके पैसों वाला बैग छीनकर टेलीफोन एक्सचेंज रोड़ की तरफ फरार हो गए। इस दौरान कुछ व्यक्तियों ने कार का पीछा करके ईटे भी मारी, जो कार के शीशे पर लगी। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच जारी है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



