लुधियाना-अमृतसर : चौथे पातशाही श्री गुरु रामदास जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर इस बार शिरोमणि कमेटी द्वारा 26 अक्तूबर को पहले से अधिक बड़े स्तर पर मनाए जाने की तैयारियां चल रही है। इसके लिए जहां श्री हरिमंदिर साहिब में इको-धुआरहित आतिशबाजी चलाई जाएंगी वही पहली बार श्री हरिमंदिर साहिब में 4 लाख दीपों से दीपमाला की जाएगी।
इन्हीं दीपों को जलाने के लिए शिरोमणि कमेटी द्वारा अभी से तैयारियां जारी है। इसी के अंतर्गत श्री हरिमंदिर साहिब के सरोवर का जल कम करे सरोवर के इर्द-गिर्द लगी सीढिय़ों और जंगले तक लोहे की शटरिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस शटरिंग पर दीयो के स्टैंड रखे जाएंगे और उनमें तेल डालकर दीए जलाएं जाएंगे।
चंडीगढ़ में सिख महिलाओं के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं : गृह मंत्रालय
अगर सुरक्षा के नजरिए से देखा जाएं तो यह शटरिंग ना तो इतनी मजबूत दिखाई देती है और ना ही इसके अगली तरफ कोई रोक लगी है। इसी शटरिंग को लेकर श्रद्धालुओं में आशंकाएं और निराशा है और इसको स्नान करने के वक्त रूकावटे बताया जा रहा है। इसके अतिरिक्त दीयों में से गिरने वाला तेल भी सरोवर के जल में अपना प्रभाव पड़ेगा।
स्मरण रहे कि सरोवर में हजारों की संख्या में रंग-बिरंगी मछलियां सुशोभित है। इस संबंध में एसजीपीसी का कहना है कि वे कमियों को दूर कर लेने का यत्न करेंगे।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



