पटना : राजद प्रवक्ता सह विधायक अत्री मुनी उर्फ शक्ति सिंह यादव ने प्रशांत किशोर को जदयू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कहा कि जदयू अपने समर्थकों को कॉन्ट्रैक्ट पर बहाल करने लगी है। विज्ञापन चलाने वाले को उपाध्यक्ष बनाया गया इससे बिहार के जनमानस पर कोई असर पडऩे वाला नहीं है।
उन्होंने कहा कि जदयू की असलियत सामने आ गयी कि उसके पास साख वाला कोई नेता नहीं है। भाजपा जदयू की दूरियां बढ़ गयी है। गुजरात में बनी सरदार पटेल की मूर्ति का उदघाटन समारोह का सरकारी न्यौता लेकर आने वाले गुजरात सरकार के मंत्री सौरभ पटेल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भेंट नहीं किये। जल्द ही भाजपा जदयू की दोस्ती खत्म होने वाली है।


Download Android App
Download iOS App



