लुधियाना-फरीदकोट : पिछले दिनों फरीदकोट की दानामंडी में 7 अक्तूबर के रोष मार्च और 14 अक्तूबर के श्रद्धांजलि समारोह में सिख संगत के साथ-साथ आम लोगों द्वारा मिले जबरदस्त समर्थन के बाद बरगाड़ी मोर्चे पर बैठे सरबत खालसा के जत्थेदार अब कुछ बड़ा निर्णय करने जा रहे है।
सूत्रों के मुताबिक सरकार पर दबाव बनाने और बादलों से सिखों को दूर करने के लिए जल्द सरबत खालसा भी बुलाया जा सकता है। बरगाड़ी गोलीकांड के स्थान पर स्थाई तौर पर श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश किया जा चुका है और आने वाले दिनों में उसी स्थल पर हर वक्त कीर्तन और कथा आरंभ करने की योजना बनाई जा रही है।
चंडीगढ़ में सिख महिलाओं के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं : गृह मंत्रालय
श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारिणी जत्थेदार भाई ध्यान सिंह मंड के मुताबिक इस मोर्चे में 24सौ घंटे लगातार पहुंच रही संगत द्वारा मांग की गई है जबकि दूसरी तरफ तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार भाई बलजीत सिंह दादूवाल के मुताबिक उन्होंने पंथक नेताओं के साथ काफी विचार-विमर्श करने के बाद अंतिम फैसला लेना है और हो सकता है कि देश-विदेश में बसी सिख पंथक संगत समेत सिख भाईचारे का इकटठ किया जाएं।
दादूवाल ने यह भी कहा कि इस संबंध में फैसला कैप्टन अमरेंद्र सिंह की सरकार के रूख पर भी निर्भर करता है।


Download Android App
Download iOS App



