लुधियाना- जालंधर : जालंधर की घनी आबादी क्षेत्र बूटा मंडी के इलाके में स्थित सरकारी प्राइमरी मिडल स्कूल में मिड-डे मील का भोजन बनाते वक्त गैस चूल्हे पर चढाया हुआ कुक्कर फट गया। जिस कारण भोजन की तैयारी में जुटी तीनों महिलाएं झुलस गई। जिसमें एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
इस घटना के पश्चात स्कूल समेत आस-पास के लोगों में दहश्त का माहौल उत्पन्न हो गया। इस हादसे में स्कूली बच्चे बाल बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार सरकारी एलीमैंटरी स्कूल में खाना बनाने के वक्त सुबह महिला कर्मचारी जब खाना बना रही थी तो अचानक गैस पर रखा कुक्कर फट गया। उस वक्त स्कूल के अंदर अधिकांश बच्चे मौजूद थे।
गनीमत यह रहा कि बडा हादसा होने से टल गया जबकि इस दुर्घटना के पश्चात जखमी महिलाओं को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जिनमें एक की हालत गंभीर है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



