भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने बुधवार को कहा कि वह पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के वादे के बारे में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछते रहेंगे।
बग्गा को हाल ही में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया
आप दिल्ली और पंजाब में सत्ता में है तथा केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी में और भगवंत सिंह मान पंजाब में मुख्यमंत्री हैं। बग्गा ने कहा, ‘‘मैं केजरीवाल से सवाल पूछता रहूंगा चाहे मेरे खिलाफ एक मामला दर्ज हो या 1000 मामले।’’
भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें हाल में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया क्योंकि उन्होंने केजरीवाल से पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई और राज्य में मादक पदार्थ का धंधा करने वालों एवं खालिस्तानी अलगाववादियों पर लगाम कसने के उनके वादे के बारे में पूछा था।


Download Android App
Download iOS App



