बीजेपी में अमरिंदर सिंह के शामिल होने की आई थी सूचना,पहले भी कई बार बीजेपी जाने की हो चुकी हैं बात
पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी में उठापटक का दौर जारी है। अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाया गया। उधर, सिद्धू ने भी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। इन सबके बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैप्टन ने आपने इस दौरे को एक निजी दौरा बताया है। बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को विराम देते हुए कैप्टन ने खुद कहा कि वे यहां अपने दोस्तों से मिलेंगे और कपूरथला हाउस को खाली करेंगे। कैप्टन ने नवजोत सिंह सिद्धू के पीसीसी चीफ पद से इस्तीफे की बात पर भी रिएक्शन दिया है।
बताते चले कि आज पंजाब कांग्रेस में बड़ी घटना हुई। नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से नाराजगी के बाद सिद्धू ने ऐसा कदम उठाया। उधर, सिद्धू और अमरिंदर के बीच झगड़े किसी से छिपे नहीं हैं। हालांकि सिद्धू ने कभी भी खुलकर अमरिंदर के खिलाफ कुछ नहीं कहा, लेकिन कैप्टन कई बार सिद्धू के खिलाफ बोल चुके हैं। आज भी मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि वो (नवजोत सिंह सिद्धू) अस्थिर आदमी है। वह पार्टी में कभी भी लंबे समय तक रहने वालों में से नहीं है और ऐसा ही हुआ।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज दिल्ली पहुंचे हैं। ऐसी अटकले हैं कि यहां वे शाम के वक्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि कैप्टन अमरिंदर ने खुद इस बात को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि वे निजी दौरे के तहत दिल्ली जा रहे हैं। जहां वह अपने कुछ दोस्तों से मिलेंगे और कपूरथला हाउस को खाली करेंगे। हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता और हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को राष्ट्रवादी बताया था। साथ ही साथ बीजेपी में आने का न्योता भी दिया था।


Download Android App
Download iOS App



