वर्ल्ड चैंपियन मलिका हांडा ने पंजाब सरकार पर लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा-कांग्रेस ने बेवकूफ बनाया

Summary :

सात बार की राष्ट्रीय बधिर शतरंज चैंपियन रह चुकीं हांडा ने राज्य सरकार पर नगद इनाम और नौकरी के अवसर के वादों को पूरा करने में विफल रहने को लेकर निशाना साधा।

दिव्यांग चेस चैंपियन मलिका हांडा ने सोशल मीडिया के जरिए रविवार को पंजाब सरकार पर जमकर हमला बोला। सात बार की राष्ट्रीय बधिर शतरंज चैंपियन रह चुकीं हांडा ने राज्य सरकार पर नगद इनाम और नौकरी के अवसर के वादों को पूरा करने में विफल रहने को लेकर निशाना साधा। 
वीडियो के साथ शतरंज चैंपियन ने लिखा, “मुझे बहुत दुख हो रहा है। मैं 31 दिसंबर को पंजाब के खेल मंत्री परगट सिंह से मिली, उन्होंने मुझसे कहा कि सरकार मुझे नौकरी या नकद इनाम नहीं दे सकती क्योंकि उनके पास बधिर खेलों के लिए कोई नीति नहीं है।
उन्होंने लिखा, “मैं केवल पूछ रही हूं कि इनाम की घोषणा क्यों की गई। मैंने कांग्रेस सरकार पर 5 साल बर्बाद किए। उन्होंने मुझे बेवकूफ बनाया। उन्हें बहरे खेलों की परवाह नहीं है। जिला कांग्रेस नेताओं ने इन 5 वर्षों के दौरान मेरा समर्थन करने का वादा किया था लेकिन कुछ भी नहीं अब तक हुआ है पंजाब सरकार ऐसा क्यों कर रही है?”


बोलने में असमर्थ मलिका हांडा ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में मलिका हांडा मेडल्स के साथ इशारों-इशारों में वो अपनी बात कह रही हैं। वीडियो में मलिका की नाराजगी साफ़ नजर आ रही है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि हांडा सात बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीती है और एशियाई और विश्व चैंपियनशिप में छह पदक भी जीते हैं।

Desk Team