राजस्थान में उत्तर पश्चिम रेलवे ने मुम्बई में भारी बारिश से रेलखण्डो पर पानी भरने तथा रैक की कमी के कारण 12 रेल सेवाओं को रद्द किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी तरूण जैन के अनुसार गाड़ी संख्या 12239 मुम्बई सेन्ट्रल-जयपुर रेलसेवा, गाडी संख्या 19707 बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर एवं गाडी संख्या 22901 बान्द्रा टर्मिनस-उदयपुर रेलसेवा को कल 29 अगस्त से एवं गाडी संख्या 22902 उदयपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा को आज 30 अगस्त तथा गाडी संख्या 12240 जयपुर-मुम्बई सेन्ट्रेल रेलसेवा और गाडी संख्या 19708 जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा को कल 31 अगस्त को निरस्त किया गया है।
इसी प्रकार रैक की कमी के कारण गाडी संख्या 74018 रोहतक-रेवाड़ी रेलसेवा, गाडी संख्या 74015 रेवाडी-जीन्द, गाडी संख्या 74016 जीन्द- रेवाड़ी, गाडी संख्या 74017 रेवाड़ी-रोहतक, गाडी संख्या 54019 रेवाड़ी-रोहतक तथा गाडी संख्या 54634 लुधियाना-भिवानी
रेलसेवा को आज 30 अगस्त को रद्द किया गया है।
इसके अलावा गाडी संख्या 12955 मुम्बई सेन्ट्रल-जयपुर रेलसेवा को आङ्क्षशक रूप से वडोदरा से संचालित की जाएगी अर्थात यह रेलसेवा मुम्बई सेन्ट्रल-वडोदरा के मध्य रद्द रहेगी।


Download Android App
Download iOS App



