राजस्थान में अलवर जिले के बडौदामेव थाना क्षेत्र में दो व्यक्तियों ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी निर्वस्त्र फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दो व्यक्तियों सहित चार लोगों के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज करवाया।
थानाधिकारी दिनेश मीणा ने रविवार को बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता के पड़ोस में रहने वाली रौनक नाम की महिला पिछले सप्ताह उसे बुलाकर अपने घर ले गई जहां पहले से मौजूद राहुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रौनक के पति जैकम ने पीड़िता की निर्वस्त्र फोटो खींची और उसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।
मथुरा में नर्स से सामूहिक बलात्कार कर बनाया अश्लील वीडियो, आरोपी फरार
उन्होंने बताया कि कुछ दिनों बाद एक अन्य युवक इमरान पीड़िता से मिला और उसकी निर्वस्त्र फोटो उसके पास होने की बात कह कर उससे अकेले में मिलने को कहा। जब पीड़िता ने इस बात से इनकार किया तो उसने उसकी फोटो व्हाट्स एप पर वायरल कर दी। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई। मामले की जांच चल रही है।


Download Android App
Download iOS App



