देश भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इसी बीच राजस्थान में बुधवार को कोविड-19 से चार और लोगो की मौत हो गयी है। जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 147 हो गयी है। वही 170 नए मामले आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 6015 हो गयी है।
राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से बचे रहे गंगानगर जिले में भी एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। यह संक्रमित गंगानगर शहर में मिला है। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को को जयपुर में तीन और संक्रमित लोगों की मौत दर्ज की गयी।
25 मई को शुरू होगी घरेलू उड़ानें, यात्रियों को रखना होगा इन चीजों का ख्याल
एक बाहरी राज्य के संक्रमित की भी मौत हुई है। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 147 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 73 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 13 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
इस बीच राज्य में बुधवार रात नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 170 नए मामले आए। इनमें जयपुर में 25, डूंगरपुर में 22, जोधपुर में 18, नागौर में 17, सीकर में 12, जालौर में 11, झुंझुनू में नौ, पाली व राजसमंद में आठ आठ, अजमेर व चित्तौड़गढ़ में सात सात, कोटा में छह नए मामले शामिल हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



