नशे की तस्करी करने के मामले में 3 लोगों को किया गिरफ्तार

Summary :

NULL

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान कार में मादक पदार्थ ले जा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे आज पत्रकारों को बताया कि दिनरा थाना क्षेत्र के कोटा कानपुर फोरलेन राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर वाहन चैकिंग के दौरान बीती रात वाहन में 10 लाख रूपये की स्मैक ले जा रहे शक्ति राजपूत (38) भैरो सिंह भाटी (38) और गिरराज धाकड़ (49) को गिरफ्तार किया गया।

ये तीनों आरोपी राजस्थान के झालावड़ के निवासी है।

Desk Team