राजस्थान में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 30 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या गुरुवार को 413 हो गयी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि झालावाड़ से सात, झुंझुनू से सात, टोंक से सात, बांसवाड़ा से दो पोकरण जैसलमेर से पांच, बाड़मेर में दो और व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।
उन्होंने बताया कि इनमें से अधिकतर रोगी पहले से ही संक्रमित पाए गए व्यक्ति के संपर्क में थे, या जिन्होंने हाल फिलहाल कहीं की यात्रा की है। वहीं बाड़मेर के दो मामलों में अभी ब्यौरा लिया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि अब तक राज्य में 17 हजार 726 सैम्पल की जांच की गयी जिनमें 390 पॉजिटिव और 16 हजार 487 निगेटिव पाये गये हैं जबकि 856 की रिपोर्ट आनी हैं। उधर जयपुर के रामगंज क्षेत्र में सघन सर्वे अभियान शुरु किया गया है। 266 दलों ने अब तक 22 हजार 22 घरों में एक लाख 16 हजार 773 लोगों की जांच की। इनमें 83 बीमार पाये गये। यहां कुल 576 सैम्पल लिए गए।
कोविड-19 : ट्रंप का नए सिरे से WHO पर हमला, कहा- एजेंसी को फंडिंग जारी रखने पर किया जाएगा पुनर्विचार
बता दें कि देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5734 तक पहुंच गई है वहीं अब तक 166 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 490 नये मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के मुताबिक 5734 मामलों में 5095 कोरोना के सक्रिय केस हैं और 473 ऐसे मरीज हैं जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।


Download Android App
Download iOS App



