बेखौफ होते अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। राजस्थान के अलवर शहर में बीती रात अज्ञात लोगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। शिवाजी पार्क में एक परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले से सनसनी मच गई है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरु कर दी है. वहीं मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
आपको बता दे कि शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में आज एक मकान से पिता, दो पुत्रों और दो भतीजों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं। शिवाजीपार्क थानाधिकारी विनोद सांवरिया ने बताया कि परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को एक कमरे से बनवारी (45), उसके दो पुत्रों अजू (12), हैप्पी (15) और बनवारी के भतीजों अमन (17) और निक्की के शव मिले हैं। पाचों शवों से खून बहने के निशान
मौके से मिले हैं।
पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिये हैं जहां आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



