राजस्थान में कोरोनो वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 390 पहुंच गया है। बुधवार को (यानी आज) 47 नए पॉजिटिव केस सामने आए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार जयपुर में सुबह नौ मामले आये, शाम को दूसरी रिपोर्ट में 11 पोजिटिव और मिले। इनमें दो पुरुष रामगंज और खोनागौरियन थाना क्षेत्र के हैं जबकि नौ कर्नाटक से आये लोग हैं।
कोटा में आज पांच और पोजिटिव पाये गये। ये सभी पांच अप्रैल को कोरोना से मरे पॉजिटिव के अत्यंत नजदीकी हैं। झुंझुनू में भी 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है जो एक दिल्ली से आये पॉजिटिव के सम्पर्क में आया था। एक करौली में भी पॉजिटिव मिला है।
सूत्रों ने बताया कि एक 75 वर्षीय वृद्ध को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झालावाड़ में भी आज दो पोजिटिव पाये गये जो इंदौर से आये थे। झुंझुनू में भी सुबह एक पॉजिटिव मिला शाम को दूसरी रिपोर्ट में सात और पॉजिटिव पाये गये।
coronavirus : पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 773 नए मामलों की पुष्टि, अबतक 149 लोगों की मौत
चिकित्सा विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अब तक अजमेर में पांच, अलवर में पांच, बांसवाड़ में 10, भरतपुर में आठ, भीलवाड़ में 27, बीकानेर में 20, चुरु में 11, दौसा में छह, धौलपुर में एक, डूंगरपुर में पांच, जयपुर में 129, जैसलमेर के पोकरण में 14, झुंझुनू में 31, जोधपुर में 31, करौली में दो, पाली में दो, सीकर में एक, टोंक में 20, उदयपुर में चार, प्रतापगढ़ में दो, नागौर में एक और कोटा में 15 और झालावाड़ में दो कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।
सूत्रों ने बताया कि अब तक 17 हजार 726 सैम्पल की जांच की गयी जिनमें 390 पॉजिटिव और 16 हजार 487 निगेटिव पाये गये हैं जबकि 856 की रिपोर्ट आनी हैं। उधर जयपुर के रामगंज क्षेत्र में सघन सर्वे अभियान शुरु किया गया है। 266 दलों ने अब तक 22 हजार 22 घरों में एक लाख 16 हजार 773 लोगों की जांच की। इनमें 83 बीमार पाये गये। यहां कुल 576 सैम्पल लिये गये।


Download Android App
Download iOS App



