राजस्थान में वैश्विक महामारी कोरोना का असर कम होने के बाद आज कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए भी स्कूल खुल गए। सुबह स्कूल खुलते ही इन कक्षा के विद्यार्थी भी अपने स्कूल पहुंचे जहां स्कूलों के मुख्य द्वार पर अध्यापकों द्वारा बच्चों के स्कूल पहुंचनने पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान बच्चों की तापमान जांच करके मास्क पहने बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिया गया। इसके बाद कक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाया गया। टीचर ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
बच्चों के लंबे समय के बाद स्कूल पहुंचने पर स्कूलों की रौनक बढ़ गई वहीं बच्चे भी स्कूल पहुंचकर काफी खुश हैं। फिलहाल प्रत्येक दिन अलग बैच के बच्चों को पढ़या जाएगा। ऐसे में कई छात्र घर बैठकर भी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। अभी स्कूलों में कोरोना के मद्देनजर कैंटीन आदि को बंद रखा गया है और अध्यापक बच्चों के साथ ही कक्षा में ही अपना खाना खाएंगे।
इसी के मद्देनजर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अमरीका एवं ब्रिटेन में स्कूल खुलने के बाद बच्चों में कोरोना के मामले बड़े हैं। गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए एक खबर का हवाला देते हुए आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि हालांकि राजस्थान में शैक्षणिक संस्थानों को खोलने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की गई है।
मेरा सभी शैक्षणिक संस्थान मालिकों एवं बच्चों के पैरेंट्स से निवेदन है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा जारी की गई SOP की सख्ती से पालना करें।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) September 20, 2021
उन्होंने कहा ‘‘मेरा सभी शैक्षणिक संस्थान मालिकों एवं बच्चों के माता पिता से निवेदन है कि बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा जारी की गई एसओपी की सख्ती से पालना करें।’’ उन्होंने खबर का हवाला दिया जिसमें लिखा है ‘‘अमरीका के बाद ब्रिटेन में बच्चों में फैल रहा है कोरोना, हर 37 में से एक बच्चा संक्रमित।’’


Download Android App
Download iOS App



