तखतगढ़ : तखतगढ़ नगरपालिका में मैरिज सर्टिफिकेट बनाने के लिए अधिशाषी अधिकारी जगदीश बारोलिया से अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। मैरिज सर्टिफिकेट के बारे में पेश किए आईडी प्रुफ में दुल्हे का आईडी प्रुफ बम्बई,दुल्हन का आई डी प्रुफ दिल्ली और शादी का स्थल फालना होने पर अधिशाषी अधिकारी ने कहा कि यह सर्टिफिकेट फालना से बनेगा। इस पर जैन समुदाय के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुुलिस हैड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह ने मंदिर गली निवासी प्रकाश पुत्र हंजारीमल,रमेश पुत्र हंजारीमल, रोशन पुत्र प्रकाश तीनों को थाने ले जाकर दो समझाइश की लेकिन बात नहीं बनने और पुलिस को भी देख लेने की भी धमकी देने पर तीनों को धारा 151 में बंद कर कार्रवाई शुरु कर दी हैं।
– खीमाराम मेवाडा


Download Android App
Download iOS App



