राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के ललाबन्डी गांव में अवैध क्रैशरों को बंद कराने की मांग को लेकर महिलाओं ने रास्ता जाम कर दिया।
महिलाओं द्वारा रास्ते पर डंडे लेकर बैठने की जानकारी पर जिला पुलिस, प्रशासन मौके पर पहुंचा और उन्हें हटाने का प्रयास किया लेकिन महिलाएं अपनी बात पर डटी रही
रामगढ़ एसडीएम हरि सिंह शाक्य, थाना प्रभारी अजीत सिंह बड़सर ने महिलाओं को समझाईश दी और उन्हें बताया कि क्रैशर कानूनी लाइसेंस के अनुसार ही चल रहे है। यदि उनके पास इनके अवैध होने के दस्तावेज है तो बतावें ताकि उन्हें बंद करवा सकें।
इसके बावजूद महिलाओं द्वारा जाम लगाने पर पुलिस ने एक दर्जन महिलाओं को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लेकर जाम खुलवाया।


Download Android App
Download iOS App



