राजस्थान के श्रीगंगानगर में आज गौवंश से भरे एक कंटेनर में ड़विइड़र से टकराने के बाद आग लग गई जिससे चार गौवंश की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह कंटेनर अबोहर उपखंड क्षेत्र के गांव रुकनपुरा से गत रात्रि में 35 गोवंश को अवैध रूप से लाद कर रवाना हुआ था। इन पशुओं को उत्तर प्रदेश में किसी बूचड़खाने पर ले जाये जा रहे थे। सूचना मिलने पर कंटनेर को पकडने के लिये लालागढ़ जाटोन पुलिस थाने की टीम पीछा कर रही थी।
कंटेनर चालक गाडी को तेज गति से भगाकर ले जा रहा था कि सुबह छह बजे हनुमानगढ़ मार्ग पर रिद्धि सिद्धि कॉलोनी के पास इसका एक टायर फट गया, फिर भी चालक उसे दौड़ता रहा। इस दौरान जगदंबा अंध विद्यालय के पास कंटेनर रोड डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर लगते ही कंटेनर के डीजल टैंक में आग लग गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपधीक्षक रामप्रताप बिश्नोई भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा आग बुझाने के लिये दमकल वाहनों को बुलाये। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान कंटनेर मे भरे गौवंश में से चार की मौत हो गई तथा छह सात झुलस गये। पंजाब के समीपवर्ती दौलतपुरा गांव में एक गौशाला के सेवादार तथा दो पशु चिकित्सक अपने साथ दो एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। घटना में झुलसे गौवंश को इलाज के लिए सुखाडिया सर्किल गौशाला में भेजा गया है। इस बीच कंटेनर में सवार तीनों व्यक्ति भागने लगे लेकिन ग्रामीणों ने उसमें से उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाले एक व्यक्ति को पकड कर पुलिस के हवाले कर दिय गया।


Download Android App
Download iOS App



