Air Force MiG Crash : राजस्थान के बाड़मेर में मिग-21 क्रैश , हादसे में दो पायलटों की मौत

Summary :

राजस्थान में बाड़मेर जिले के बायतु क्षेत्र में आज रात वायु सेना का एक मिग 21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो पायलटों की मौत हो गयी।

राजस्थान में बाड़मेर जिले के बायतु क्षेत्र में आज रात वायु सेना का एक मिग 21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो पायलटों की मौत हो गयी।
जिला कलक्टर लोक बंधु के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान बायतू क्षेत्र के भीमडा गांव में मिग 21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का पायलट एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक अन्य पायलट शहीद हो गया।
श्री लोकबंधु ने बताया कि वह स्वयं भी मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो गये है। घटनास्थल बाडमेर जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर है।
मिग विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भीमडा गांव में अफरा तफरी मच गयी। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त मिग विमान का मलबा करीब आधा किलोमीटर तक फैला है।

Shera Rajput