राजस्थान की राजधानी जयपुर में वर्षा के तेज बहाव में बहे आयुष का क्षतविक्षत शव सातवे दिन आज गंदे नाले में बरामद हुआ। जिला प्रशासन द्वारा चलाये गये तलाशी अभियान के तहत एमडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने आज सवेरे लगभग नौ बजे गुर्जर की थडी के समीप झाडियों में उसका शव फंसा मिला।
आयुष गत सात दिन पूर्व बारिश के कारण करतापुरा नाले में तेज बहाव के कारण कार सहित बह गया था। इसकी खोज के लिये जिला प्रशासन ने कडी मशक्क्त की थी।
शव मिलने की सूचना के बाद जिला कलैक्टर सिद्धार्थ महाजन सहित वरिष्ठ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान आयुष के परिजन भी वहां मौजूद थे। शव को ढुंढऩे के लिये एमडीआरएफ और एनडीआरएफ टीमों के ढाई सौ से अधिक लोग लगे हुये थे।
पुलिस ने फिलहाल शव को अस्पताल में रखवाया है।


Download Android App
Download iOS App



