राजस्थान के बीकानेर से सांसद एवं केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक बनाने का मौका है। अर्जुन मेघवाल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्रहवीं लोकसभा चुनाव में बीकानेर से तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। टिकट मिलने के बाद अब उनके सामने बीकानेर संसदीय क्षेत्र से चुनाव में हैट्रिक बनाने का मौका रहेगा। उनके सामने अपनी चुनाव प्रतिष्ठा को बरकरार रखने की चुनौती भी रहेगी।
उल्लेखनीय है कि मेघवाल ने बीकानेर से वर्ष 2009 में पंद्रहवीं तथा 2014 में सोलहवीं लोकसभा के लगातार दो चुनाव जीत चुके है। अर्जुन मेघवाल को टिकट मिलने से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता देवीसिंह भाटी ने मेघवाल को टिकट दिये जाने की अटकलों का विरोध किया और पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा भी की। भाटी ने मेघवाल जाति के अलावा किसी अन्य एससी/एसटी के उम्मीदवार को टिकट देने की मांग करते हुए अन्य जातियों का सम्मेलन बुलाकर भी मेघवाल का विरोध जताया था।


Download Android App
Download iOS App




