ये मामला राजस्थान के चित्तौड़गढ़ शहर का है जहां एक भूखंड का विवाद को लेकर हथियार बंद बदमाशों के हमले में एक ही परिवार के 6 से अधिक लोग को घायल हो गए।
भू माफिया के विरू़द्ध कोतवाली में की थी रिपोर्ट
खबरों के अनुसार , बताया जा रहा है कि पीड़त परिवार ने कल शाम ही भू माफिया के विरू़द्ध कोतवाली में रिपोर्ट दी थी वही , बदमाशों के पथराव और हमले में समीप स्थित महादेव मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गया जिससे कालोनी के लोगों में भी रोष व्याप्त है। कहा जा रहा है कि शहर में बूंदी बाईपास मार्ग पर अशोक नगर में लाडदेवी के मकान का काम चल रहा है।
इसी जमीन को कब्जाने के लिए एक अन्य पक्ष जो जमीनों के कारोबार में है की और से विरोध किया जा रहा था। शनिवार शाम को भी कुछ लोग मकान पर पहुंचे थे और काम रुकवाने का प्रयास किया। इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस को की थी।
रविवार को मकान पर छत भराई का काम हुआ था। कार्य खत्म होते ही परिवार के सदस्य जाने लगे।
वही , इसी दौरान
लठ और सरिए से मारपीट की , आधा दर्जन लोग घायल
रास्ते में 15 से 20 बाइक पर कई नकाबपोश घर की ओर जाते दिखे तो उन्हें शक हुआ। ये पहुंचते इससे पहले ही युवकों ने मकान पर पथराव शुरू कर दिया। साथ लाई जेसीबी से मकान की छत का आगे का हिस्सा गिरा दिया। बता दे कि परिवार के सदस्यों ने इसका विरोध भी किया तो उनके साथ भी लठ और सरिए से मारपीट की गई। इसमें लाड़ देवी के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आयीं, जबकि अन्य सदस्यों को भी चोटें आयीं।


Download Android App
Download iOS App



