सेना के 31 वर्षीय एक जवान ने कथित तौर पर छत से लटककर फांसी लगा ली। पुलिस ने आज यह जानकारी दी। देवलाली कैंप पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कृष्ण नागु कोल्हे कोल्हापुर के रहने वाले थे और यहां देवलाली के एमटी पार्क यूनिट में काम करते थे।
अधिकारी ने बताया कि जवान ने कल शाम यूनिट में कार रखने वाली जगह की छत से लटककर फांसी लगा ली। अधिकारी के अनुसार कोल्हे का तबादला हाल ही में राजस्थान से देवलाली में हुआ था।
उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



