राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने PM मोदी से बाडमेर जिले के पचपदरा में प्रस्तावित रिफाइनरी का दोबारा शिलान्यास नहीं करने का अनुरोध करते हुए आज कहा कि चुनावी लाभ पाने के लिए दोबारा शिलान्यास करवाने की परंपरा गलत है।
अशोक गहलोत ने कहा कि रिफाईनरी परियोजना का शिलान्यास संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी चार साल पहले ही कर चुकी है और भाजपा सरकार इस परियोजना का दोबारा शिलान्यास कराने के लिए प्रधानमंत्री को बुला रही है। यह दुर्भाज्ञपूर्ण है।
उन्होने इस सम्बध में प्रधानमंत्री को लिखे दो पत्रों का हवाला देते हुए कहा कि मुझे उम्मीद थी कि प्रधानमंत्रा परियोजना का दोबारा शिलान्यास करने के लिए नहीं आयेंगे लेकिन जब उनका आने का कार्यक्रम तय होने पर मुझे धक्का लगा। उन्होने हिन्दुत्व के मुददे पर भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि पहले हुए शिलान्यास के दौरान भी मंत्र पढे गये अब फिर से वहीं मंत्र पढे जायेंगे क्या यह ठीक है। मेरा प्रधानमंत्री से अनुरोध है कि उन्हे इस परियोजना का शिलान्यास करने के लिए नहीं आना चाहिए।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने केवल इस परियोजना को चार साल तक इस लिए लटकाये रखा गया ताकि कांग्रेस को श्रेय नहीं मिले। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही है, विकास के रास्ते में बाधा पैदा की है जनता इस पाप के लिए भाजपा सरकार को कभी माफ नहीं करेगी।
गुजरात के प्रभारी गहलोत ने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी ने चुनावी दौरे के दौरान विकास के मुददे पर बात नहीं की। उन्होने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मन्दिर जाने पर भाजपा की आपति पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या भाजपा और आरएसएस में जो है उनको ही हिन्दू मानती है।
उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार केन्द्रीय जांच एजेंसियें का दुरूप्रयोग कर व्यापारियों,लोगों अधिकारियों को धमका रही है। भाजपा पर आरोप लगते है तो जवाब नहीं देना उनकी आदत बन चुकी है लेकिन अब जनता ही जवाब देगी।
अशोक गहलोत ने तीन तलाक मुददे पर कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के हितों की पक्षधर रही है ओर है। पार्टी का दृष्टिकोण था कि प्रस्तावित विधेयक में जो कमियां है उसे पूरी कर दे या विधेयक को सलेक्ट कमेटी को भेज दे। भाजपा महिलाओं के नाम पर राजनीति कर रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश के तीन उपचुनाव से ही अगले साल होने वाले प्रदेश के विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस का चुनाव अभियान आरंभ हो जाएगा।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



