राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) तुरंत निरस्त करने की मांग की है। गहलोत ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह धमकाने की भाषा बोल रहे हैं। ऐसी स्थिति में जब शांति बहाल करने की जरूरत है, वे लोगों की सम्पत्ति जब्त कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जामिया इस्लामिया से शुरु हुआ जनआक्रोश देशभर में फैल गया है। इसमें सभी जाति और धर्मों के लोग हैं। आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के जरिए अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। इस बिल से सभी धर्मों के लोग परेशान हैं। हालात बिगड़ रहे हैं।
अशोक गहलोत ने कहा कि हमारा शांतिमार्च पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण रहेगा। सर्वदलीय शांतिमार्च में सात दलों सहित कई संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हैं। इसमें किसी तरह की नारेबाजी नहीं होगी।


Download Android App
Download iOS App



