मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश की आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट को लेकर सवाल उठाते हुए शनिवार को पूछा कि अगर यह आर्थिक मंदी नहीं है तो क्या है? गहलोत ने ट्वीट किया है, “मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर घटकर 4.5 प्रतिशत रह गई जो कि बीते छह साल में निचले स्तर पर है। लगातार पांचवीं तिमाही में इस तरह की गिरावट दर्ज की गई है।” अशोक गहलोत ने हैशटैग ‘जीडीपी के बुरे दिन’ के साथ लिखा, “अगर यह आर्थिक मंदी नहीं तो क्या है?”

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने शुक्रवार को वृद्धि दर संबंधी आंकड़े जारी किए थे जिनके अनुसार जुलाई से सितंबर के बीच दूसरी तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर घटकर 4.5 प्रतिशत रह गई है।


Download Android App
Download iOS App



