पुलिस की प्राथमिकताओं को पूरा करने का करेंगे प्रयास : एसपी

Summary :

NULL

झालावाड़ : जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा शुक्रवार के दिन मिडिया से रू-ब-रु हुए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि 2017 की पुलिस की प्राथमिकताओं को पूरा करने का हर सम्भव प्रयास करेंगे। इसमें संगठित अपराध और हार्डकोर आपराधियों पर  प्रभावी नियंत्रण के साथ सड़क हादसों में कमी लाने के दिशा में कदम उठाएंगे। एसपी शर्मा ने बताया है की उन्होंने आईजी व कमिशनर से भी मुलाकात की है तथा खानपुर व झालावाड़ क्षेत्र का दौर कर 9 थानों का भी निरीक्षण किया।

– ओमप्रकाश शर्मा

Desk Team