लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार राजस्थान के मिशन 25 को लेकर भारतीय जनता पार्टी जुटी हुई है और इसी के तहत सोमवार को बाड़मेर -जैसलमेर के कांग्रेस (Congress) के कई सक्रिय नेता भाजपा में शामिल हो गए और उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। इन नेताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी एंव प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़, जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी एवं ज़लिध्यक्ष जैसलमेर चंद्रप्रकाश सहाडा आदि मौजूद थे।
- राजस्थान के मिशन 25 को लेकर BJP जुटी हुई है
- बाड़मेर -जैसलमेर के कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हुए हैं
- इन नेताओं ने सह प्रभारी विजया राहटकर के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
नेताओं ने की CM भजनलाल से मुलाकात
भाजपा सदस्यता ग्रहण करने के बाद इन नेताओं ने श्री भाटी के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की और सभी ने लोकसभा चुनाव मे पूरी ताकत से पार्टी को विजय दिलवाने का संकल्प किया। इससे पहले जैसलमेर से नगरपरिषद सभापति हरि वल्लभ कल्ला, मोहनगढ़ के प्रधान कृष्ण मुकेश चौधरी, पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी, यूथ कोंग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रहे मनोहर पाबडा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाड़मेर से राजस्थान विश्विद्यालय की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रभा चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य और पूर्व बार अध्यक्ष करणाराम चौधरी के अलावा सिद्धार्थ कड़वासरा और रमेश कड़वासरा ने भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण की।


Download Android App
Download iOS App




