Suicide News: कोटा में आए दिन सुसाइड के मामले बढ़ते ही जा रहे है। अब एक नया मामला सामने आया है। बता दें बिहार के गया जिले के एक 18 वर्षीय छात्र ने कोटा में किराए के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पीड़ित छात्र आईआईटी-जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहा था।पुलिस ने यह जानकारी दी। कोचिंग करने वाले छात्रों द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने का यह इस माह चौथा मामला है। छात्र द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने की जानकारी मंगलवार रात को मिली।
शव को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखा
आपको बता दें पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखा है। छात्र के अभिभावकों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मृतक की पहचान वाल्मीकि प्रसाद के तौर पर की गई है। वह एक कोचिंग संस्थान में पिछले अकादमिक सत्र से आईआईटी-जेईई प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था और महावीर नगर इलाके में एक कमरे में पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रहा था।
तेजी से बढ़ रहे है सुसाइड के मामले
दरअसल, कोटा में लगातार कोचिंग संस्थानों में सुसाइड के मामले बढ़ते जा रहे है। बता दें इस महीने की शुरुआत में पढ़ाई करने वाले आईआईटी-जेईई के दो तथा एनईईटी-यूजी के एक उम्मीदवार ने भी कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। बताया जाता है कि इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक ऐसे मामलों की संख्या 20 हो गई है। पिछले वर्ष यहां आत्महत्या के 15 मामले सामने आए थे।


Download Android App
Download iOS App



