कोबरा सांपों से दहशत में बीकानेरवासी

Summary :

बीकानेर जिले में रिहायशी एरिया, सरकारी दफ्तरों सहित 1952 सांप एवं 83 गोयरों की जान की रक्षा जनहित में बिल्कुल नि:शुल्क निस्वार्थ भाव से की है।

राजस्थान में बीकानेर के पि्रंस बिजय सिंह मेमोरियल (पीबीएम) अस्पताल एवं नयाशहर थाना क्षेत्र में पिछले 50 घंटो के दौरान पन्द्रह से अधिक कोबरा सांप निकलने से लोगों में दहशत है। समाजसेवी जीवनक्षक युवा सर्वधर्म सेवाकर्ता संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल ने इन सांपों एवं गोयरा को पकड़कर खुले वन क्षेत्र में छोड़ने से लोगों को राहत की सांस दिलायी।

श्री इकबाल ने बताया कि गर्मी की शुरूआत में ही इस तरह जहरीले जीव इंसानों के सामने आने लगे। इसका यही मतलब होता है कि पर्यावरण पेड़ पौधे लोग काट रहे है, तथा ये जीव शहरी ठण्डे इलाकों की तरफ आने लगे है।

 उन्होंने पीबीएम अस्पताल के पी.जी. हॉस्टल, नयाशहर थाना, मोदी टाईल्स, रामपुरिया हवेली, सीएमएचओ दफ्तर के पास राजकीय विद्यालय में, बी-6 सदुर्शना नगर, अम्बेडकर कॉलोनी, अम्बेडकर सर्किल, रेलवे क्वार्टर, शिववैली कॉलोनी, वल्लभ गार्डन, सादुल कॉलोनी हुक्का बार, आदर्श कॉलोनी घडसीसर में कोबरा एवं वायपर सांप सहित एक गोयरा एवं 15 सांप पकड़ और वन विभाग के आदेशानुसार जोडबीड में इन जीवों को आजाद किया।

 इकबाल ने बताया कि वह अब तक वे पीबीएम अस्पताल परिसर में 836 सांप पकड़ चुके हैं तथा बीकानेर जिले में रिहायशी एरिया, सरकारी दफ्तरों सहित 1952 सांप एवं 83 गोयरों की जान की रक्षा जनहित में बिल्कुल नि:शुल्क निस्वार्थ भाव से की है।

Desk Team